
तेरी ख़ुशी के लिए तेरा प्यार छोड़ चले
निकल के तेरे चमन से बहार छोड़ चले
तेरी ख़ुशी के लिए
जो याद हमारी दिलायेगा तुझ को
तेरे लिए वो दिल-ए-बेकरार छोड़ चले
तेरी ख़ुशी के लिए
उठा के लाश हम अपनी खुद अपने कंधे पर
तड़्पती आरजू का मज़ार छोड़ चले
तेरी ख़ुशी के लिए
हमें खुद अपनी तबाही का गम नही लेकिन
मलाल यह है के तुम्हे सूगावार छोड़ चले
तेरी ख़ुशी के लिए
तेरी ख़ुशी के लिए तेरा प्यार छोड़ चले
निकल के तेरे चमन से बहार छोड़ चले
No comments:
Post a Comment